उत्तर - मनुष्य में गंजापन विकिरण तथा थायरॉयड ग्रन्थि की अनियमितताओं के कारण भी हो सकता है और आनुवांशिक भी। आनुवांशिक गंजापन एक ऑटोसोमल एलील जीन जोड़ी (Bb) पर निर्भर करता है। होमोजाइगस प्रबल जीन रूप (BB) होने पर गंजापन पुरुषों तथा स्त्रियों दोनों में विकसित होता है लेकिन हिटरोजाइगस (Bb) होने पर ये स्त्रियों में न होकर केवल पुरुषों में विकसित होता है।
Sunday, June 28, 2015
लोग गंजे क्यों होते हैं ?
उत्तर - मनुष्य में गंजापन विकिरण तथा थायरॉयड ग्रन्थि की अनियमितताओं के कारण भी हो सकता है और आनुवांशिक भी। आनुवांशिक गंजापन एक ऑटोसोमल एलील जीन जोड़ी (Bb) पर निर्भर करता है। होमोजाइगस प्रबल जीन रूप (BB) होने पर गंजापन पुरुषों तथा स्त्रियों दोनों में विकसित होता है लेकिन हिटरोजाइगस (Bb) होने पर ये स्त्रियों में न होकर केवल पुरुषों में विकसित होता है।
Thursday, June 25, 2015
पशुओं के बाल उम्र बढ़ने पर सफेद क्यों नहीं होते ?
बालों के काले रंग के लिए मुख्यत: मिलेनिन नामक पदार्थ उत्तरदायी होता है। पशुओं में मिलेनिन और इसे उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं की मात्रा काफी अधिक होती है। अत: पशुओं में बाल जन्म के समय वाले ही रंग के बने रहते हैं। मिलेनिन की अधिक मात्रा ही बालों को सफेद होने से रोकती है।
Tuesday, June 23, 2015
करेंट लगने से मनुष्य की मृत्यु क्यों हो जाती है ?
हम जानते हैं कि मनुष्य का शरीर विद्युत सुचालक होता है। विद्युत सुचालक तथा सजीव होने के कारण मनुष्य के शरीर में (निश्चित गति) से इलेक्ट्रानों का प्रवाह होता है। जब मनुष्य को करेंट लगता है तो इन इलेक्ट्रानों की गति तीव्र हो जाती है और मनुष्य का तंत्रिका तंत्र कार्य करना बन्द कर देता है जिससे जैविक क्रियाएं ठप हो जाती है और मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।
Tuesday, June 16, 2015
वायुमंडल में ताप संतुलन (Heat Balance of the Atmosphere) क्या है ?
पृथ्वी को अधिकांश ऊष्मा (Heat) सूर्य से विकीर्ण ताप द्वारा प्राप्त होती है। सूर्य से विकीर्ण ताप लघु तरंगों ( Short Waves) द्वारा पृथ्वी को प्राप्त होता है। वायुमंडल सूर्य से विकीर्ण ऊर्जा (Energy) का केवल 14 प्रतिशत प्रत्यक्ष रूप में प्राप्त करता है। वायुमंडल को अधिकांश ताप की प्राप्ति (अप्रत्यक्ष रूप से), पृथ्वी से विकीर्ण ऊर्जा द्वारा प्राप्त होती है, जो कि दीर्घ तरंगों (Long Waves) के रूप में होती है। इस प्रकार पृथ्वी एवं वायुमंडल निरंतर सूर्य से ऊष्मा प्राप्त करते हैं। लेकिन यह उल्लेखनीय है कि फिर भी पृथ्वी तथा वायुमंडल का ऊष्मा भंडार बढ़ता या घटता नहीं, बल्कि सदैव संतुलित रहता है कि इसका तात्पर्य है कि पृथ्वी तथा वायुमंडल जितना ताप प्राप्त करते हैं, उतना ही शून्य में लौट जाता है।
Tuesday, June 9, 2015
कुछ जानवरों की आँखें रात में क्यों चमकती हैं ?
जिन जानवरों की आँखें रात में चमकते हैं, उनके आँखों में रक्तपटल (Choroid) में दृष्टि पटल (Retina) के ठीक बाहर की ओर सिल्वर के समान चमकते हुए संयोगी ऊत्तक अथवा अन्य रंगीन पदार्थ के कणों की एक विशेष पतली पर्त होती है जिसे टेपीटम लूसीडम कहते हैं। यह पर्त परावर्ती (Reflecting) होने के कारण इस पर पड़ता है तो परावर्तित हो जाता है जिसके कारण से इन जानवरों की आँखें चमकती हैं एवं इन्हें कम रोशनी में भी दिखाई पड़ता है।
Labels:
Choroid,
Retina,
जानवरों,
दृष्टि पटल,
रक्तपटल
Tuesday, May 26, 2015
तारों की आभासी गति का क्या कारण है ?
यदि हम आसमान में तारों को अधिक समय तक देखें तो हम पाते हैं कि तारे पूर्व में उदय होकर वृत्तीय पथ पर चलते हुए पश्चिम में अस्त हो जाते हैं जबकि वास्तव में वे आकाश में स्थिर होते हैं। इस गति में उनकी सापेक्षिक स्थितियां नहीं बदलती है। इससे ऐसा लगता है कि तारे पृथ्वी के परित: परिक्रमा कर रहे हैं अथवा खगोलीय गोला पृथ्वी के परित: घूर्णन कर रहा है। आसमान में पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते हुए प्रतीत होते हैं। ध्रुव तारा पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के सीधे ऊपर स्थित होता है, अत: यह पृथ्वी की घूर्णन अक्ष की सीध में होता है जिसके कारण वह आसमान में स्थिर दिखाई देता है।
Wednesday, May 13, 2015
पेट के रोगी का एक्स-रे चित्र लेने से पहले उसे बेरियम सल्फेट का घोल क्यों पिलाया जाता है ?
असल में एक्स-रे किरणें शरीर के उन्हीं भागों को दर्शाती हैं जिनमें से होकर वे गुजर नहीं सकती। जैसे कि हड्डियाँ। अत: किसी रोगी की आँतों से संबंधित कोई रोग हो जैसे अल्सर,हर्निया या फिर ट्यूमर तो साधारण एक्स-रे मात्र से ये सब धुंधली नजर आएगी। इस तरह के धुंधलेपन को दूर करने के लिए रोगी की एक्स-रे से पहले बेरियम युक्त आहार दिया जाता है। बेरियम आहार में बेरियम सल्फेट की सफेद चाक जैसे पदार्थ की एक खुराक होती है। जो एक्स-रे को रोकने का सामर्थ्य रखती है। इस तरह से यह बेरियम सल्फेट डाक्टरों को आहार नलिका का सही व सूक्ष्म निरिक्षण करने में मददगार सिद्ध होती है।
Saturday, May 2, 2015
पृथ्वी का निर्माण किस प्रकार हुआ ?
पृथ्वी उत्पत्ति ग्रहाणुओं के एक ठंडे समूह से हुई। ये ग्रहाणुओं आंतरिक ग्रहों के क्षेत्र में मुख्यत: सिलिकन, लोहा, मैग्नीशियम के यौगिकों के साथ सूक्ष्म मात्रा में अन्य तत्वों के मिलने से बने थे। जैसे-जैसे और अधिक ग्रहाणु पृथ्वी से टकराते गये वैसे-वैसे वे इससे जुड़ते गये। इन ग्रहाणुओं की गतिज ऊर्जा टक्करों के कारण उष्मीय ऊर्जा में बदलती गई। इससे इसका ताप भी बढ़ता गया। इसके अतिरिक्त पृथ्वी के संपीडन एवं रेडियोएक्टिव विघटन के कारण यह ग्रह और गर्म होता रहा तथा अपनी उत्पत्ति के लगभग 80 करोड़ वर्ष बाद पिघल गया। इस ग्रह ने गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव की सहायता से सहायता से स्वयं को व्यवस्थित करना प्रारंभ कर दिया। लोहा पिघलकर इसके केंद्र की ओर गिरने लगा तथा हल्के पदार्थ पृथ्वी के सतह पर आ गये। इससे भूपर्पटी का निर्माण हुआ। गुरुत्वाकर्षण के कारण केंद्र में पहुंचे लोहे से क्रोड का निर्माण हुआ। बीच का भाग प्रवार बना। विभेदन के फलस्वरूप वायुमंडल, सागर, महासागरों तथा महाद्वीपों का निर्माण हुआ। इस प्रकार पृथ्वी की उत्पत्ति हुई।
Thursday, April 23, 2015
कैरेट से क्या तात्पर्य है ?
कैरेट सिस्टम को किसी भी ज्वैलरी या सोने के आभूषण में मौजूद शुद्ध सोने की मात्रा जानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दूसरे शब्दों में एलॉय में मौजूद सोने के हिस्से के आकलन की इकाई को कैरेट कहा जाता है।
24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना माना जाता है। यदि सोना 18 कैरेट का है इसका मतलब है कि इसमें 18 हिस्सा सोना है और छह हिस्सा दूसरे मेटल का। यानि 75 प्रतिशत शुद्ध सोने वाली ज्वैलरी को 18 कैरेट माना जाता है। इसी तरह 22 कैरेट का मतलब हुआ इसमें 22 भाग सोना है और दो भाग मेटल।
Monday, April 13, 2015
हमें भूख की अनुभूति क्यों होती है ?
विभिन्न दैहिक क्रियाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए होने वाली भूख की अनुभूति आहारनाल के क्रमाकुंचन एवं संकुचन के कारण होती है। माइक्रोविलाई की सतह पर उपस्थित संग्राहकों (Receptors) के द्वारा यह संवेद मस्तिष्क में पहुंचता है, जो कि रक्त में ग्लूकोज की कमी तथा तापमान में गिरावट, आमाशय में संकुचन आदि। इन्हीं कारणों से हमें भूख की अनुभूति होती है।
Thursday, April 9, 2015
शिशु के लिए माता का दूध क्यों सर्वोत्तम है ?
शिशु के लिए माँ का दूध ही सर्वोत्तम है क्योंकि इसमें बच्चे की वृद्धि एवं विकास के लिए सभी पोषक तत्व होते हैं। पोषक तत्वों के अतिरिक्त माँ के दूध से शिशु को रक्षात्मक प्रोटीन मिलती है जिन्हें प्रतिरक्षी कहते हैं इससे शिशु को रोगों से लड़ने के लिए आवश्यक शक्ति प्राप्त होती है।
Friday, April 3, 2015
नाखून काटने पर हमें दर्द क्यों नहीं होता है ?
नाखून में किसी प्रकार की तंत्रिकाएं नहीं होती है। इसलिए इन्हें काटने पर कोई दर्द नहीं होता है।
Sunday, March 29, 2015
पीलिया रोग (Jaundice) क्यों उत्पन्न होता है ?
पित्ताशय से पित्तवाहिनी में पित्त का मार्ग अवरुद्ध हो जाने पर यकृत कोशाएं रक्त से बाइलीरुबिन (Bilirubin) पित्त रंग को ग्रहण करना बंद कर देती है। अत: पीला पित्त रंग बाइलीरुबिन रक्त में ही रहकर पूरे शरीर में फैल जाता है। जिससे त्वचा एवं आँखों का रंग पीला पड़ जाता है और मूत्र पीला-हरा सा एवं मल भूरा हो जाता है। इसी को पीलिया रोग ( Jaundice) कहते हैं।
Wednesday, March 25, 2015
जब सोडा वाटर की बोतल को खोलते हैं, तो तेजी से झाग क्यों उत्पन्न होते हैं ?
सोडा वाटर की बोतल में कार्बन डाइऑक्साइड गैस उच्च दाब पर भरी रहती है। जब बोतल की कार्क को खोलते हैं, तो दाब कम हो जाता है जिससे जल में घुली कार्बन डाइऑक्साइड तेजी से बुलबुले के रूप में बाहर निकलती है इसी कारण झाग उत्पन्न होते हैं।
Wednesday, March 18, 2015
पीपल की नयी पत्तियां लाल-भूरी जबकि परिपक्व पत्तियां हरी क्यों दिखाई देती हैं ?
पीपल के पेड़ की नयी पत्तियां लाल-भूरी दिखाई देती हैं क्योंकि इनमें फायकोजैंथिन तथा फायकोइरिथिन वर्णक होते हैं। लेकिन परिपक्व होने पर यह वर्णक क्लोरोफिल 'ए' तथा क्लोरोफिल 'बी' में बदल जाते हैं। प्रकाश की उपस्थिति में यह परिपक्व पत्तियां हरी दिखाई देती हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)