Thursday, April 23, 2015

कैरेट से क्या तात्पर्य है ?

कैरेट सिस्टम को किसी भी ज्वैलरी या सोने के आभूषण में मौजूद शुद्ध सोने की मात्रा जानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दूसरे शब्दों में एलॉय में मौजूद सोने के हिस्से के आकलन की इकाई को कैरेट कहा जाता है।
24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना माना जाता है। यदि सोना 18 कैरेट का है इसका मतलब है कि इसमें 18 हिस्सा सोना है और छह हिस्सा दूसरे मेटल का। यानि 75 प्रतिशत शुद्ध सोने वाली ज्वैलरी को 18 कैरेट माना जाता है। इसी तरह 22 कैरेट का मतलब हुआ इसमें 22 भाग सोना है और दो भाग मेटल।

Monday, April 13, 2015

हमें भूख की अनुभूति क्यों होती है ?


                               विभिन्न दैहिक क्रियाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए होने वाली भूख की अनुभूति आहारनाल के क्रमाकुंचन एवं संकुचन के कारण होती है। माइक्रोविलाई की सतह पर उपस्थित संग्राहकों (Receptors) के द्वारा यह संवेद मस्तिष्क में पहुंचता है, जो कि रक्त में ग्लूकोज की कमी तथा तापमान में गिरावट, आमाशय में संकुचन आदि। इन्हीं कारणों से हमें भूख की अनुभूति होती है।

Thursday, April 9, 2015

शिशु के लिए माता का दूध क्यों सर्वोत्तम है ?


                                शिशु के लिए माँ का दूध ही सर्वोत्तम है क्योंकि इसमें बच्चे की वृद्धि एवं विकास के लिए सभी पोषक तत्व होते हैं। पोषक तत्वों के अतिरिक्त माँ के दूध से शिशु को रक्षात्मक प्रोटीन मिलती है जिन्हें प्रतिरक्षी कहते हैं इससे शिशु को रोगों से लड़ने के लिए आवश्यक शक्ति प्राप्त होती है।

Friday, April 3, 2015

नाखून काटने पर हमें दर्द क्यों नहीं होता है ?


                     नाखून में किसी प्रकार की तंत्रिकाएं नहीं होती है। इसलिए इन्हें काटने पर कोई दर्द नहीं होता है।