Showing posts with label रेडियो एक्टिव. Show all posts
Showing posts with label रेडियो एक्टिव. Show all posts

Friday, January 9, 2015

पृथ्वी की आयु कितनी है इसे किस आधार पर तय किया गया है ?


पृथ्वी की आयु का अनुमान कई विधियों द्वारा तय किया गया है।
1. लवणता के आधार पर पृथ्वी की आयु 9 से 10 करोड़ वर्ष है।
2. शैल स्तरों की मोटाई के आधार पर पृथ्वी की आयु 51 करोड़ वर्ष है।
3. पृथ्वी के ठंडी होने की दर के आधार पर 10 करोड़ वर्ष है।
4. विकासीय प्रक्रम के आधार पर पृथ्वी की आयु 100 करोड़ वर्ष है।
5. रेडियो एक्टिव विधि द्वारा पृथ्वी की आयु 450 करोड़ वर्ष पुरानी है, जो वास्तविक है।

Monday, November 11, 2013

रेडियो धर्मिता क्या है ?


उत्तर - कुछ पदार्थ जैसे यूरेनियम,रेडियम आदि स्वत: प्रकार की बेधि किरणें उत्सर्जित करते हैं. ऐसे पदार्थों को रेडियो धर्मी पदार्थ कहते हैं और पदार्थों का स्वत: बेधि किरणें उत्सर्जित करने का गुण 'रेडियो धर्मिता' कहलाता है. ' रेडियो धर्मिता परमाणु नाभिक का गुण है. रेडियो धर्मिता तत्वों के नाभिक अस्थायी होते हैं. उनमें स्वत: विघटन का गुण होता है। परमाणु नाभिक के स्वत: विघटन को रेडियो- धर्मी विघटन कहते हैं. रेडियो एक्टिव या रेडियो धर्मी विघटन में परमाणु नाभिकों में बेधी किरणें उत्सर्जित होती हैं. ये किरणें रेडियो धर्मी किरणें कहलाती हैं.