Showing posts with label बागवानी. Show all posts
Showing posts with label बागवानी. Show all posts

Monday, March 16, 2015

क्लोनिंग क्या है ?


                                     'क्लोन' एक जीव (रचना) है जो गैर-यौनिक विधि द्वारा एकल पैरेंट (माता-पिता में से कोई एक) में व्युत्पन्न होता है। क्लोन शारीरिक रूप से नहीं, वरन आनुवांशिक गुणों में भी अपनी मां (या पिता) के समरूप होता है। वास्तव में एक क्लोन अपनी मां का प्रतिरूप होता है जबकि इसके विपरीत सामान्य यौगिक प्रजनन के द्वारा पैदा हुए बच्चे में मां व पिता दोनों के आनुवांशिक गुण समाहित होते हैं।
                                   जिस विधि या तकनीक द्वारा ' क्लोन' पैदा होता है, उसे 'क्लोनिंग तकनीक' कहा जाता है। परम्परागत रूप से क्लोनिंग तकनीक कृषि और बागवानी विशेषज्ञों में काफी प्रचलित रही है। वैसे भी 'क्लोन' शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ 'टहनी' (Twig) होता है।