Sunday, January 11, 2015

कई तारे बड़े होने पर भी सूर्य से बहुत छोटे क्यों दिखाई देते हैं ?


                                     दूसरे तारों के मुकाबले सूर्य बड़ा तथा चमकीला इसलिए दिखाई देता है, क्योंकि यह दूसरे तारों की अपेक्षा करीब है। इसके विपरीत अनेक तारे सूर्य से कई गुना बड़े होते हुए भी हमें छोटे तथा कम चमकीले दिखाई देते हैं, क्योंकि वे सूर्य की अपेक्षा पृथ्वी से बहुत दूर स्थित हैं।

Friday, January 9, 2015

पृथ्वी की आयु कितनी है इसे किस आधार पर तय किया गया है ?


पृथ्वी की आयु का अनुमान कई विधियों द्वारा तय किया गया है।
1. लवणता के आधार पर पृथ्वी की आयु 9 से 10 करोड़ वर्ष है।
2. शैल स्तरों की मोटाई के आधार पर पृथ्वी की आयु 51 करोड़ वर्ष है।
3. पृथ्वी के ठंडी होने की दर के आधार पर 10 करोड़ वर्ष है।
4. विकासीय प्रक्रम के आधार पर पृथ्वी की आयु 100 करोड़ वर्ष है।
5. रेडियो एक्टिव विधि द्वारा पृथ्वी की आयु 450 करोड़ वर्ष पुरानी है, जो वास्तविक है।

Thursday, January 8, 2015

माइक्रोवेव ओवन क्यों कहा जाता है ?


उत्तर - माइक्रोवेव ओवन प्रयोग करने हेतु धातु के बॉक्स में खाने का सामान रखा जाता है और उसका ढक्कन बंद कर एक स्विच दबा दिया जाता है। स्विच दबते ही बॉक्स के अंदर ऊर्जा की अदृश्य किरणें भोज्य सामग्री पर तेजी से गिरना शुरू हो जाती है। इसमें जिन किरणों के द्वारा भोजन को गर्म किया या पकाया जाता है, उनको माइक्रोवेव कहते हैं और इसीलिए इसको माइक्रोवेव ओवन नाम दिया गया है।