Showing posts with label प्राणियों में श्वसन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक. Show all posts
Showing posts with label प्राणियों में श्वसन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक. Show all posts

Saturday, August 15, 2015

प्राणियों में श्वसन के लिए ऑक्सीजन ही क्यों आवश्यक है ?


                            सूक्ष्म तथा निम्न कोटि के जीवों में बिना ऑक्सीजन के ही ग्लूकोज का लैक्टिक अम्ल एवं एथिल एल्कोहल में विघटन हो जाता है। इससे प्राप्त हुई ऊर्जा का उपभोग जीव करते हैं।
                            बड़े जीवों में ऐसा संभव नहीं होता है क्योंकि उनकी कोशाओं में ऊर्जा प्राप्ति के लिए ऑक्सीकरण क्रिया द्वारा ग्लूकोज का कार्बन डाईऑक्साइड एवं जल में विघटन होता है। चूँकि ऑक्सीकरण क्रिया में ऑक्सीजन का काम होता है, इसलिए श्वसन में ऑक्सीजन की उपस्थिति अनिवार्य है।